जिम्बाब्वे नई मुद्रा जिग को अपनाएगा
हरारे । अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे ने हाल के महीनों में कीमतों में गिरावट और बढ़ती मुद्रास्फीति से निपटने के लिए नई मुद्रा अपनाने की घोषणा की। अधिकारियों कि कहना है कि इस कदम से जिम्बाब्वे में वर्षों से चले आ रहे मुद्रा संकट पर रोक लगाई जा सकती है। जिम्बाब्वे में नई मुद्रा सोमवार से प्रभावी हो जाएगी। रिजर्व बैंक ऑफ जिम्बाब्वे के गवर्नर जॉन मुशायवानु ने कहा कि नई मुद्रा को जिग कहा जाएगा और यह सोने के भंडार और प्रमुख विदेशी मुद्राओं पर आधारित होगी। मौजूदा मुद्रा जिम्बाब्वे डॉलर हाल के हफ्तों में लगातार दबाव में रही है, जिससे यह दुनिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक बन गई। जनवरी से अब तक जिम्बाब्वे डॉलर में 70 प्रतिशत गिरावट आ चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अफ्रीकी देश में मुद्रास्फीति पिछले साल दिसंबर के 26.5 प्रतिशत से बढ़कर इस साल जनवरी में 34.8 प्रतिशत हो गई थी। यह मार्च में और भी बढ़कर 55.3 प्रतिशत हो गई।

खदान के अपशिष्ट रिसाइक्लिंग के लिए पर्यावरणीय मंजूरी अनिवार्य नहीं, खनन कंपनियों को बड़ी राहत!
देश में बढ़ते उत्पादन के साथ ही मिलावट के मामले भी बढ़ रहे, बड़े ब्रांड भी संदेह के घेरे में
मां वैष्णो देवी भवन पर आतंकी खतरे की आशंका, दिल्ली के बाद कटरा में हाई अलर्ट
बोत्सवाना से 28 फरवरी को एमपी पहुंचेंगे आठ चीते, 2032 तक आत्मनिर्भर आबादी बनाने का लक्ष्य
Dipika Kakar Health Update: पेट में सिस्ट के कारण अस्पताल में भर्ती
Assi Movie Review: हर 20 मिनट की सच्चाई पर चोट...Anubhav Sinha की स्टोरी ने हिला दिया
एक दिन में तीन बड़े हादसे: इछावर-बाइक एक्सीडेंट, धार में टक्कर, नर्मदापुरम में बस दुर्घटना
Shatak Movie Review: RSS के 100 साल का सिनेमाई सफर
CG News: आपराधिक और विभागीय कार्रवाई साथ-साथ नहीं चल सकती — हाई कोर्ट का अहम आदेश