जरदारी बने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति के तौर पर आसिफ अली जरदारी को चुन लिया गया है। पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर जरदारी शपथ लेंगे। जरदारी को दोनों सदनों में बहुमत हासिल हुआ है, जबकि तीन प्रांतों में उन्हें भारी बहुमत हासिल है।
गौरतलब है कि पाक के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए जरदारी को करीब एक दशक तक जेल में रहना पड़ा था। दरअसल उनकी पत्नी और पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद उन्हें भ्रष्टाचार और हत्या के आरोप में 11 साल जेल में रहना पड़ा था। यह अलग बात है कि उन पर दोष सिद्ध नहीं हो सका और अब मौजूदा वक्त में जरदारी को राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत हासिल हुआ है और उन्होंने बहुत ही आसान जीत दर्ज की है। संसद के दोनों सदनों के साथ ही देश का चार में से तीन प्रांतों की विधानसभाओं में उन्हें बहुमत हासिल हुआ है। इस प्रकार जरदारी कुल 411 वोट हासिल कर राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी महमूद अचकजई को महज 181 वोट से संतुष्ट होना पड़ा। इसे जरदारी का नया राजनीतिक जन्म बताया जा रहा है।
वैसे देखा जाए तो आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं। इससे पहले जरदारी 2008 से 2013 के बीच 11वें राष्ट्रपति के तौर पर कार्य कर चुके थे। खास बात यह है कि जरदारी पाकिस्तान के ऐसे पहले राष्ट्रपति हो गए हैं जो कि लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित हुए।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम