पेट्रोल लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा युवक आग लगाने की दी धमकी
बिलासपुर । तहसील कार्यालय में दोपहर को सुनवाई के दौरान उस समय हडकम्प मच गया जब एक युवक पेट्रोल लेकर तहसीदार कार्यालय के अंदर दाखिल हो गया। युवक राजस्व के मामले में सुनवाई के लिए पहुंचा था। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार तहसीलदार के न्यायालय में दोपहर 2 से 3 बजे के बीच एक युवक राजस्व प्रकरण में सुनवाई के लिए पहुंचा। युवक के हाथ में पेट्रोल से भरी शीशी थी, वह अचानक से उत्तेजित होकर खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगने की धमकी देने लगा। युवक की धमकी सून पर तहसीलदार सहित अन्य लोग में हडकम्प मचा गया। प्रशासनिक अधिकारी से लेकर कर्मचारी भी सकते में आ गए। तहसीदार अतुल वैष्णव ने तत्काल सिविल लाइन पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद हरकत में आई सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का नाम शाही रिजवान पिता नूर अहमद कुरैशी (35) होना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
जमीनदलाल है युवक हर मामले में करता है हस्तक्षेप
पुलिस को तहसीलदार ने बताया कि आरोपी तहसीलदार कार्यालय में पहुंचा व एक मामले में सुनवाई के दौरान फैसले को लेकर दबाव बना रहा था। आरोपी जमीन दलाली का काम करता है और हर मामले में किसी न किसी तरह की बाधा पहुंचाने के लिए ऐसी हरकत करता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ