महिला कर्मचारियों को मिलेगी राहत, कोच को बनाया विश्राम कक्ष
कोचिंग डिपो में कार्यरत महिला कर्मचारी अब लंच के समय में आराम कर सकती हैं। उनके लिए डिपो में एक कोच को ही अस्थायी विश्रामकक्ष बनाया गया है। इसका मंडल सेक्रो अध्यक्ष ने शुभारंभ किया। इसके अलावा चेजिंग रूम, वाटर कूलर, इलेक्ट्रिक केटल एवं इंडक्शन चूल्हे की सुविधा भी दी गई। सुविधा मिलने के बाद डिपो की महिला कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बिलासपुर मंडल सेक्रो रेलवे के कर्मचारियों व उनके स्वजन के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भाव से कार्य करती है। सेक्रो द्वारा कर्मचारी हित में कई कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन किया गया है। इनमें महिला सशक्तीकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़ी कोचिंग संस्थानों में निश्शुल्क कोचिंग की सुविधा के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए निश्शुल्क शिक्षा की सुविधा जैसे अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराए गए हैं। इन सुविधाओं ने उन्हें काफी राहत भी दी है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसकी उन्हें बेहद आवश्यकता थी।
कोचिंग डिपो में निर्माण कार्यों के चलते महिला विश्राम कक्ष की अनुपलब्धता के कारण वहां कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए एक कोच में महिला विश्राम कक्ष एवं चेंजिंग रूम की अस्थायी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी सुविधा का विधिवत शुभारंभ मंडल सेक्रो अध्यक्ष श्रद्धा पांडेय ने किया। इसके साथ ही उस विश्राम कक्ष में महिला कर्मचारियों की बुनियादी सुविधा के लिए मंडल सेक्रो की ओर से वाटर कूलर, इलेक्ट्रिक केटल एवं इंडक्शन चूल्हा भी उपलब्ध कराया गया। इस महिला कर्मचारी हितैषी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कोचिंग डिपो बिलासपुर में कार्यरत महिला कर्मचारियों के चेहरे में खुशी नजर आई। उनका मानना है कि इन सुविधाओं की बेहद आवश्यकता थी।
इसको लेकर कई बार मांग भी की गई
रेल प्रशासन ने उनकी मांग को बेहद गंभीरता से लिया और कोच को विश्रामकक्ष बनाकर बड़ी राहत दी। यह अस्थायी सुविधा महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा है। इस अवसर पर मंडल सेक्रो की उपाध्यक्ष मीनाक्षी राज, सचिव मीरा यादव, कोषाध्यक्ष संध्या रंगाराव के अलावा सेक्रो की अन्य सदस्याएं और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता आर रंगाराव, वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी प्रणय मित्रा सहित कोचिंग काम्प्लेक्स के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में निर्माण कार्य, यात्रियों को करना होगा इंतजार
कांग्रेस का केंद्र पर वार, राहुल-खड़गे ने उठाए ऊर्जा सुरक्षा के सवाल
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रामनिवास रावत बने विजयपुर के नए विधायक
नेपाल और बिहार से फ्लाइट लेकर इंदौर पहुंचे चोर, गेर में वारदात की थी योजना
वोटर लिस्ट विवाद पर बंगाल में बवाल, मंत्री ने शुरू की भूख हड़ताल
सदन में भ्रामक जानकारी देना पड़ा भारी, इंदौर निगम उपायुक्त पर कार्रवाई
अफेयर का अंजाम: प्रेमी को घर बुलाकर पति को मरवा दिया
लक्ष्मी वर्मा बनीं राज्यसभा सदस्य, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा सर्टिफिकेट
SIR प्रक्रिया पर विपक्ष हमलावर, बंगाल और एमपी में उठे सवाल