KKR की कप्तानी बीच मैच में रिंकू सिंह को क्यों सौंपी गई?
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर को तूफानी शुरुआत दिलाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद बीच मैच में रिंकू सिंह ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली. साल 2018 में अपने आईपीएल डेब्यू सीजन से ही केकेआर का हिस्सा रहे रिंकू ने इससे पहले कभी भी टी20 क्रिकेट में कप्तानी नहीं की थी |
हेड कोच अभिषेक नायर ने रिंकू सिंह के बारे में कहा
कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने रिंकू सिंह के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि ये काफी उपयुक्त है क्योंकि केकेआर में मेरी पहली याद रिंकू सिंह के साथ काम करने की है. जब मैं सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बना था. पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि वे न सिर्फ एक क्रिकेटर के तौर पर, बल्कि एक लीडर के रूप में भी विकसित हुए हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी परफॉर्मेंस खुद-ब-खुद बोलती है, लेकिन मैदान के बाहर भी टीम के खिलाड़ी उन्हें काफी मानते हैं |’
रिंकू सिंह ने बीच मैच में संभाली केकेआर की कप्तानी
मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान शुरुआत में ही केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को चोट लगने की वजह से मैदान छोड़ना पड़ा था. इसके बाद टीम के उपकप्तान रिंकू सिंह ने रहाणे की गैरमौजूदगी में बीच मैच के दौरान ऑन-फील्ड कप्तानी संभाली. ये घटना चौथे ओवर के अंत में हुई, जब कवर पर फील्डिंग करते हुए रहाणे अचानक गिर पड़े और दर्द से कराहते नजर आए. अभी तक चोट की सही वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन मैच के दौरान कमेंटेटर्स ने इसे क्रैम्प्स का मामला बताया था. हालांकि, केकेआर के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और चोट का जायजा लिया. रहाणे की तकलीफ पहली नजर में जितनी लगी थी, उससे ज्यादा गंभीर दिखी. टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें उठने में मदद की, इसके बाद रहाणे ने मैदान छोड़ने का फैसला किया और रिंकू को बीच मैच में टीम की कमान संभालनी पड़ी थी |

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने