आपकी रात क्या करवटें बदलने में निकल जाती है
नई दिल्ली। Insomnia: क्या आप भी रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं है। नींद न आने की समस्या आजकल काफी आम हो गई है और इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण हमारी बदलती लाइफस्टाइल है। हमारे दिन का ज्यादातर समय कमप्यूटर या स्मार्ट फोन के सामने बीतता है। इसके कारण हमारी फिजिकल एक्टिविटी बस नाम मात्र की ही हो पाती है।
फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से भी आप इनसोम्निया, यानी नींद न आने की समस्या का शिकार हो सकते हैं। हाल ही में आई एक ताजा स्टडी में भी नींद और एक्सरसाइज के बीच का कनेक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं कि क्या कहती है यह स्टडी।
क्या पाया गया स्टडी में?
नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट में पब्लिश हुई इस स्टडी में 82 युवाओं को शामिल किया गया और उनकी रोजमर्रा की एक्टिविटी को मॉनिटर किया गया। इसमें उनकी हार्ट रेट, स्लीप स्टेज, उनका मूड और सेहत से जुड़ी अन्य बातों को रिकॉर्ड किया। इस डाटा की मदद से शोधकर्ताओं ने उन लोगों की नींद और फिजिकल एक्टिविटी का विश्लेषण किया।
इस डाटा का विश्लेषण करने के बाद पाया गया कि किसी भी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और तनाव भी कम होता है। जिसके कारण व्यक्ति बेहतर नींद ले पाता है और इनसोम्निया की समस्या कम होती है।
अच्छी नींद लेना सेहत के लिए बेहद आवश्यक होता है। सोते वक्त हमारा शरीर सिर्फ आराम नहीं करता बल्कि रिकवर भी करता है। इसलिए नींद पूरी न होने की वजह से कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, चिड़चिड़ाहट, गुस्सा आना, काम पर फोकस न कर पाना, जैसी कई परेशानियां रोज के जीवन को भी प्रभावित करती हैं।
क्यों अच्छी नींद लेना है जरूरी?
NIH के मुताबिक, अच्छी नींद लेने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है, जैसे-
- अच्छी नींद की वजह से हार्मोन लेवल संतुलित रहता है, जिसमें घेरलिन और लेप्टिन भी शामिल हैं, जिनकी वजह से भूख लगने और पेट भरने का एहसास होता है। इससे आप ओवर ईटिंग की समस्या से बचाव हो सकता है।
- नींद हमारे इंंसुलिन लेवल को प्रभावित करता है। इसलिए नींद पूरी न होने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और डायबिटीज का खतरा भी रहता है।
- नींद पूरी होने और अच्छी गुणवत्ता से दिल की बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और मोटापे से बचाव होता है।
- नींद का असर आपके इम्यून सिस्टम पर भी होता है। इसलिए नींद पूरी न होने की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिसके कारण मामूली इन्फेक्शन से भी लड़ने में काफी तकलीफ होती है।
- नींद हार्ट और ब्लड वेसल्स को हील और रिपेयर करता है।
- बच्चों और टीनेजर्स के लिए नींद बेहद महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इस दौरान ग्रोथ हार्मोन रीलिज होते हैं, जिससे बच्चों के विकास में मदद मिलती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही