पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद फैंस ने संजीव गोयनका को क्यों बनाया निशाना?
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दोनों फाइनलिस्ट तय हो चुके हैं। शुक्रवार को खेले गए क्वालिफायर-2 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटा लिया है, जहाँ अब उनका सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। हालांकि, इस खिताबी मुकाबले से कहीं ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने को लेकर हो रही है। पंत ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला काफी हैरान करने वाला है क्योंकि उन्हें पिछले सीजन ही टीम की कमान सौंपी गई थी। लगातार दो सीजन में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह बदलाव हुआ है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि यह फैसला पंत का निजी था, लेकिन केएल राहुल के विवाद को देखते हुए लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए हैं।
₹27 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर जुड़े थे पंत
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ऋषभ पंत को ₹27 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। उस दौरान संजीव गोयनका ने कई पॉडकास्ट में पंत को लेकर बड़े-बड़े वादे किए थे, जिन्हें याद दिलाकर अब क्रिकेट प्रेमी उनका मजाक उड़ा रहे हैं। फैंस का कहना है कि गोयनका के उन भारी-भरकम दावों का अंत महज दो सीजन में ही पंत की कप्तानी जाने के साथ हो गया। दरअसल, आईपीएल 2025 से पहले खेल एंकर जतिन सप्रू को दिए एक इंटरव्यू में गोयनका ने पंत की तुलना रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज कप्तानों से की थी। उन्होंने कहा था, "मेरे गणित के हिसाब से पंत कम से कम 12 से 14 साल लखनऊ के लिए खेलेंगे। यह एक लंबा सफर है जिसमें हमें अगले 15 सालों में 4 से 6 आईपीएल ट्रॉफी जीतनी हैं।"
धोनी-रोहित से की थी तुलना
उस साक्षात्कार में गोयनका ने आगे कहा था, "आज लोग मुंबई और चेन्नई को सबसे सफल टीम मानते हैं। माही और रोहित की कप्तानी बेमिसाल है। लेकिन आप मेरी बात नोट कर लीजिए, आज से 10 साल बाद जब दुनिया सफल कप्तानों की बात करेगी, तो लोग कहेंगे— माही, रोहित और ऋषभ।" उस वक्त पंत इस बात पर सिर्फ मुस्कुरा कर रह गए थे।
एक्सपर्ट्स की सलाह को किया था दरकिनार
संजीव गोयनका का एक और पुराना वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, जो रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट का है। उसमें गोयनका ने खुलासा किया था, "नीलामी की सुबह मुझे कई क्रिकेट विशेषज्ञों के फोन आए। किसी ने युजवेंद्र चहल तो किसी ने जोस बटलर को खरीदने की सलाह दी, लेकिन किसी ने पंत का नाम नहीं लिया। मगर हमने अपनी रणनीति में ऋषभ को सबसे ऊपर रखा था और उनके लिए ₹25 से ₹27 करोड़ का बजट बचाकर रखा था।" अब फैंस इस पर तंज कस रहे हैं कि विशेषज्ञों ने शायद सोच-समझकर ही सलाह दी होगी।
दो सीजन में ही ढेर हुआ 10 साल का प्लान
इसी तरह राज शमानी के शो में गोयनका ने कहा था कि मेगा ऑक्शन में पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और चहल जैसे मैच विनर थे, लेकिन उन्हें भविष्य के लिए एक युवा कप्तान और 'एक्स-फैक्टर' चाहिए था जो अगले 10 साल तक टीम को संभाल सके।
पंत में वो दोनों खूबियां थीं, लेकिन मैदान पर नतीजे इसके उलट रहे। इस सीजन लखनऊ की टीम अंक तालिका में सबसे निचले (10वें) पायदान पर रही, जहाँ वह 14 में से केवल 4 मैच ही जीत सकी। इससे पिछले यानी आईपीएल 2025 में भी टीम 14 में से 6 मुकाबले जीतकर सातवें स्थान पर रही थी। कप्तान के तौर पर ही नहीं, बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी पंत फ्लॉप रहे; उन्होंने 2025 में 269 रन और इस सीजन 14 मैचों में महज 312 रन बनाए। यही वजह है कि फैंस अब फ्रेंचाइजी प्रबंधन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा