वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज ने एंडरसन को लेकर खाई कसम
ऑस्ट्रेलिया को उसके किले यानी ब्रिस्बेन के गाबा में झकझोरने वाले वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज शामर जोसेफ ने अब अपना नया टारगेट सेट कर लिया है। उनकी नजरें इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर हैं और उनका फोकस लॉर्ड्स में बुधवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच पर है। ये टेस्ट मैच इंग्लैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का आखिरी टेस्ट मैच है और इस मैच में जोसेफ, एंडरसन की विदाई की फीका करना चाहते हैं।
एंडरसन ने मई में बताया था कि वह घरेलू समर के पहले टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। निश्चित तौर पर एंडरसन चाहते होंगे कि अपने आखिरी टेस्ट मैच में भी वह टीम को जीत दिलाएं और यादगार विदाई लें, लेकिन जोसेफ के मन में कुछ और ही चल रहा है। एंडरनसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहते हुए करियर का अंत करेंगे।
कर दूंगा बर्बाद
मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए जोसेफ ने एंडरसन की तारीफ की और उन्हें अपना आदर्श बताया लेकिन साथ ही कहा कि वह उनके रिटायरमेंट को बर्बाद करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा, "वह शानदार खिलाड़ी हैं। ऐसे खिलाड़ी जिनको मैं हमेशा से काफी मानता आया हूं। ऐसा खिलाड़ी जो इस स्तर पर काफी शानदार है। आप कह सकते हैं कि वह परफेक्ट है, क्योंकि उनके इस समय काफी विकेट हैं। निश्चित तौर पर मैं उनकी फेयरवेल को बर्बाद करना चाहूंगा।"
जोसेफ ने कहा कि वह इंग्लैंड आकर यहां खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैं यहां आकर काफी उत्साहित हूं। इंग्लैंड तेज गेंदबाजी के लिए काफी मशहूर है।"
ऑस्ट्रेलिया दौरे की एनर्जी बरकरार
जोसेफ ऑस्ट्रेलिया को गाबा में हराने में अहम रोल निभाने के बाद चर्चा में आए थे। जोसेफ चाहते हैं कि उनकी टीम उस दौरे की एनर्जी को इंग्लैंड में भी बरकरार रखे और वही सोच के साथ उतरे तो मेजबान टीम को परेशानी में डाल सकती है। उन्होंने कहा, "हमारे पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे से, हमाने वही एनर्जी बनाए रखी है। उसी मानसिकता को लेकर हम इस सीरीज में आए हैं।"

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना