‘न्याय चाहिए, जवाब नहीं’: सोनम के पिता ने CBI जांच की रखी मांग
इंदौर । शिलांग में 23 मई से लापता सोनम की खोज अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। सोनम का पर्स और मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुए हैं। जांच में एक फुटेज से पता चला कि पुलिस को जो जैकेट खाई में मिला था, वह सोनम ने अपने स्कूटर की डिक्की में रखा था।
'सोनम का अपहरण हुआ है'
सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी का कहना है कि उनकी बेटी का अपहरण हुआ है और मेघालय पुलिस इस मामले की जांच ठीक से नहीं कर पा रही है। इसलिए उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।
'परिवार ने अपनाया अनोखा तरीका'
सोनम के पिता ने ज्योतिषी की सलाह पर अपने घर के बाहर उनकी उल्टी तस्वीर लगाई है। उन्हें उम्मीद है कि इससे सोनम जल्दी घर वापस आएगी। सोनम के भाई गोविंद भी पिछले 12 दिन से शिलांग में ही खोज में लगे हुए हैं।
'पुलिस की फिर से खोजबीन जारी'
मौसम ठीक होने पर शनिवार को शिलांग पुलिस ने सोनम की खोज फिर से शुरू की। सोनम के भाई ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि दो हफ्ते बाद भी सोनम का खाई या पहाड़ी इलाके में कोई पता नहीं चला है। उन्होंने अपहरण के एंगल से भी जांच करने की मांग की है। 23 मई की दोपहर से सोनम और राजा लापता थे। 11वें दिन राजा का शव खाई में मिला, लेकिन सोनम का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना, 11 जिलों तक पहुंचेगी हवाई सेवा
छात्रों को राहत, आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय
‘हिंदू विधायक’ टिप्पणी से गरमाई सियासत, CEO करेगा चुनाव आयोग को शिकायत
बॉर्डर एरिया में कितना हुआ विकास? संसद में सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर केंद्र पर निशाना
RCB की रणनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव
भगदड़ में जान गंवाने वालों को खास तरीके से दी जाएगी श्रद्धांजलि
शराब प्रेमियों के लिए बड़ा बदलाव, नई पैकेजिंग की शुरुआत
खाली पदों को भरने के लिए नया तरीका अपनाया जाएगा