युद्ध के असर से यात्रा प्रभावित: मध्य प्रदेश से इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों में चिंता
इंदौर: इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच इंदौर से शारजाह के लिए उड़ान भरने वाली नियमित फ्लाइट पर भी आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है. इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है. इसके कारण के सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इंदौर-शारजाह फ्लाइट आगामी आदेश तक बंद
एयर इंडिया एक्सप्रेस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को इंदौर से शारजाह जाने वाली और शारजाह से इंदौर आने वाली फ्लाइट का संचालन आगामी आदेश तक रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इन फ्लाइट में यात्रियों द्वारा की गई टिकट बुकिंग के संबंध में रिफंड करने का फैसला किया है. रिफंड प्रक्रिया यात्रियों द्वारा एयर इंडिया एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है.
नेता सहित कई भारतीय दुबई में फंसे
दुबई से फ्लाइट रद्द होने के कारण इंदौर के प्रतिनिधि और बिल्डर समेत सैकड़ों लोग दुबई में ही फंसे हुए हैं, जिन्होंने विशेष फ्लाइट के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है. इस बीच युद्ध के हालातों के मद्देनजर दुबई एयरपोर्ट को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है. इसका कारण बैलिस्टिक मिसाइलों का हवाई मार्ग के ऊपर से गुजरना बताया गया जा रहा है.
विशेष फ्लाइट से रेस्क्यू की गुहार
इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस को पूरे मध्य पूर्व की सभी उड़ानें अनिश्चित काल के लिए निलंबित करनी पड़ी है. ऐसी स्थिति में देश की तमाम विमान सेवाओं को मध्य पूर्व की अपनी-अपनी फ्लाइट अनिश्चितकाल के लिए कैंसिल करनी पड़ रही हैं. इस स्थिति में बड़ी संख्या में जो लोग दुबई, ईरान और मध्य पूर्व के देशों में है. वह फ्लाइट नहीं होने के कारण वहीं फंस गए हैं. जो अलग-अलग स्तर पर संबंधित देशों से भारत लौटने के प्रयासों में है. हालांकि, माना जा रहा है कि जल्द ही युद्ध के हालात सामान्य होंगे, जिसके बाद तमाम फ्लाइट पूर्व की तरह सुचारू रूप से उड़ान भर सकेंगी
बीते शनिवार को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था, इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूएई सहित आठ देशों में मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे मिडिल ईस्ट में अफरा-तफरी मच गई. भारतीय एयरलाइनों ने अपने इंटरनेशनल शेड्यूल में और बदलाव किए हैं.

पुनर्वास योजना में नाकामी: बड़वानी के लोग पानी की किल्लत में परेशान
राजद की रणनीति: तेजस्वी यादव को राज्यसभा नहीं भेजने पर अंदरूनी चर्चाएँ
पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत पर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात होंगे महंगे, शिपिंग कंपनियां लगा रहीं युद्ध अधिभार
आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार