Virat Kohli ने कर दिया बड़ा खुलासा....
नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने राष्ट्रीय टीम की गीता-सीता के नाम का खुलासा किया है। कोहली ने कहा कि ईशान किशन और शुभमन गिल भारतीय टीम की सीता-गीता हैं, जो हर काम को एकसाथ करना पसंद करते हैं।
बता दें कि युवा स्टार्स ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच मैदान के अंदर व बाहर रिश्ता अनोखा है और दोनों के ब्रोमांस (भाईचारे वाला प्रेम) को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। विकेटकीपर बल्लेबाज और धाकड़ ओपनर को एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद आता है। दोनों भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ समय में विभिन्न प्रारूपों में खेल चुके हैं। जब भारतीय टीम लंबे दौरे पर होती है तो गिल-किशन को एक-दूसरे के साथ का आनंद उठाते हुए देखा जाता है।
विराट कोहली ने बताई बड़ी बात
गिल और किशन के ब्रोमांस के बारे में बताते हुए कोहली ने कहा कि दोनों जुड़वा लगते हैं। कोहली ने कहा कि दोनों को एक-दूसरे से अलग करना मुश्किल है क्योंकि किशन-गिल को एक-दूसरे का साथ बहुत रास आता है, फिर चाहे डिनर का समय हो या टीम बैठक। दोनों साथ ही नजर आते हैं।
कोहली का बयान
बहुत फनी हैं, सीता और गीता (ईशान और शुभमन)। मुझे कुछ नहीं पता कि इनके बीच क्या चलता है। ज्यादा नहीं कह सकता, लेकिन ये दोनों दौरों पर अकेले नहीं रह सकते हैं। हम खाना खाने बाहर जाएं तो वो साथ आएंगे। किसी बात पर विचार कर रहे हैं तो वो साथ नजर आएंगे। मैंने उन्हें अकेले नहीं देखा। वो दोनों बहुत गहरे दोस्त हैं।
आईपीएल में व्यस्त हैं क्रिकेटर्स
बहरहाल, इस समय विराट कोहली, शुभमन गिल और ईशान किशन आईपीएल 2024 में व्यस्त हैं। तीनों ही क्रिकेटर्स दमदार प्रदर्शन करके टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह पाना चाहते हैं। गिल और कोहली बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं। इस समय विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है। ईशान किशन ने कुछ अच्छी पारियां खेली, लेकिन उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन