Vikrant Massey का बड़ा ऐलान: 2025 में एक्टिंग से संन्यास, फैंस को किया हैरान
हाल ही में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट से फैंस के दिल जीतने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने देर रात अचानक से एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात का एलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद विक्रांत के चाहने वाले मायूस हो गए हैं और उनको बड़ा झटका लगा है।
करियर के पीक पर मौजूद रहने के बाद विक्रांत मैसी का एक्टिंग से संन्यास लेने का निर्णय किसी को रास नहीं आ रहा है। आइए जानते हैं कि अपने पोस्ट में उन्होंने क्या-क्या लिखा है।
घर वापसी का आया समय- विक्रांत
देर रात विक्रांत मैसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सनसनीखेज पोस्ट कर सबको सरप्राइज कर दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टा पोस्ट में एक्टिंग छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा है-
कैसा रहा विक्रांत का एक्टिंग करियर
इस तरह से विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से संन्यास को लेकर बड़ी बात कर डाली है। बता दें कि साल 2007 में विक्रांत ने छोटे पर्दे के शो धूम मचाओ धूम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। लेकिन बालिका बधू के श्याम सिंह के किरदार में उन्होंने जमकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा (2013) से विक्रांत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
-
छपाक
-
हाफ गर्लफ्रेंड
-
गिन्नी वेड्स सनी
-
हसीन दिलरूबा
-
गैसलाइट
-
लव हॉस्टल
-
12th फेल सेक्टर 36
ऐसी कई मूवीज के जरिए विक्रांत ने बतौर एक्टर खूब नाम कमाया। वेब सीरीज मिर्जापुर ने उनके एक्टिंग करियर एक नई उड़ान दी थी।
इन मूवीज में आएंगे नजर
विक्रांत मैसी की अपकमिंग फिल्मों को लेकर ज्यादा कुछ जानकारियां सामने नहीं आई हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म आंखों की गुस्ताखियां और जीरो से रिस्टार्ट उनकी आखिरी दो फिल्में हो सकती हैं। हालांकि, इनकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
संसद में उठाया मुद्दा: शिवराज ने पूछा, किन विभूतियों के नाम पर कांग्रेस ने कोई योजना नहीं बनाई
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
कांग्रेस की पहली ब्रिगेड का ऐलान, केरल चुनाव में 55 उम्मीदवारों को मिली टिकट
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी