गर्मी में संभावित आग की घटना के लिए सतर्कता बेहद जरूरी-कलेक्टर
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में चुनाव तैयारियां सहित विभागीय लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव संबंधी प्रत्येक काम को बड़ी संजीदगी के साथ और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गरमी बडऩे के साथ आग लगने की संभावित घटना के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने को कहा है। श्री शरण ने आग लगने पर कैसे बचाव किया जाए, इस बाबत आम जनता में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, एडीएम आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस बार 16 विशेष मतदान केन्द्र होंगे। इनमें महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित 10 संगवारी मतदान केन्द्र (पिंक बूथ), 5 युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित बूथ और 1 दिव्यांग मतदान केन्द्र शामिल हैं। उन्होंने संबंधित एआरओ को इनका चयन कर आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में जरूरी आवश्यक व्यवस्था बनाकर इसकी रिपोर्ट देने को भी कहा है। मतदान केन्द्रों कीे दीवारों पर सुस्पष्ट अक्षरों में मतदान संबंधी बुनियादी जानकारी लिखा होना चाहिए ताकि मतदाता को अपना केन्द्र पहचानने में दिक्कत न हो। मतदान कराने वाले कर्मचारियों का चयन भी रैण्डमाईजेशन के जरिए कल 2 अप्रैल को किया जायेगा। इसके बाद 8 से 10 अप्रैल तक विधानसभा वार प्रथम प्रशिक्षण भी स्थानीय स्तर पर दिया जायेगा। कलेक्टर ने एफएसटी एवं एसएसटी टीमों को भी कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री शरण ने प्राकृतिक आपदा में हुई मौत के कुछ मामलों में अत्यधिक विलंब किये जाने पर नाराजगी जाहिर की और इन पर टीएल में समीक्षा के लिए प्रकरण दर्ज करने को कहा है। व्यापार बिहार स्थित एक निजी अस्पताल में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं इलाज की जांच कर रिपोर्ट देने को भी कहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ