भागलपुर व हावड़ा के बीच चलेगी वंदे मेट्रो ट्रेन, समय सारिणी जारी
भागलपुर । वंदे मेट्रो ट्रेन भागलपुर और हावड़ा के बीच चलेगी। आठ कोच वाली यह ट्रेन हर हफ्ते छह दिन भागलपुर और हावड़ा के बीच चलेगी। यह बुधवार को भागलपुर से और मंगलवार को हावड़ा से नहीं चलेगी। वंदे मेट्रो के संचालन की समय सारिणी आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है।
ट्रेन भागलपुर से सुबह 6:15 बजे चलेगी और यह 7:28 बजे साहिबगंज और 8:15 बजे बड़हरवा स्टेशन पर पहुंचेगी। दो मिनट के संक्षिप्त ठहराव के बाद यह ट्रेन बड़हरवा से रवाना होगी। अजीमगंज, कटवा, नौदीपधाम होते हुए दोपहर 2:25 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन हावड़ा से दोपहर 1:30 बजे चलेगी और भागलपुर में रात 9:55 बजे पहुंचेगी। कुल 439.57 किलोमीटर की दूरी 7:30 घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन में स्लीपर की व्यवस्था नहीं होगी लेकिन इसमें चेयर कार कोच होगा। पूर्वी रेलवे मुख्यालय से रेलवे बोर्ड को परिचालन रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके अलावा 3 वंदे भारत मेट्रो ट्रेनें जमालपुर से मालदा, भागलपुर-हावड़ा और भागलपुर-देवघर के बीच चलने वाली हैं। मालदा रेल मंडल के भीतर रेलवे ट्रैक की स्थिति बहुत अच्छी बताई जा रही है। मालदा-साहिबगंज-भागलपुर-किउल रेल खंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति 110-130 किलोमीटर प्रति घंटा है। मालदा रेलवे डिवीजन के कई स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन की तिथि की घोषणा लोकसभा चुनाव के बाद होगी। बतायी जा रहा है कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने और नई सरकार बनने के बाद वंदे भारत ट्रेन के परिचालन की तिथि की घोषणा की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन साहिबगंज-भागलपुर-जमालपुर-किउल रेल मार्ग पर चलेगी। वंदे भारत के अलावा भागलपुर-हावड़ा मार्ग पर 2 और वंदे भारत मेट्रो ट्रेनें चलाई जानी हैं। इसको लेकर रेलवे बोर्ड से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव