अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी होली की शुभकामनाएं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को होली के अवसर पर दुनिया भर के लोगों को शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने अपने एक संदेश में कहा कि दुनिया भर में लाखों लोग गुलाल और विभिन्न तरह के रंगों से होली का जश्न मनाएंगे। मैं रंगों के इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी होली की बधाई
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी होली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार दुनिया भर में खुशी और दोस्ती लाएगा। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मनाने वालों को होली की शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार इस मौसम में आपके लिए खुशियां और दोस्ती लेकर आए।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं
मालूम हो कि इससे पहले कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने होली की शुभकामनाएं दी है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का यह त्योहार रंग, प्रेम और नए जीवन का आनंदमय उत्सव का है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए प्रेरणा है।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम