ट्रंप का तंज: अमेरिका-भारत रिश्ते संतुलित नहीं, सुधार की ज़रूरत
व्यापार: मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एकतरफा व्यापार संबंधों का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से अमेरिका को अपने सबसे बड़े ग्राहकों में गिनता रहा है, लेकिन बदले में अमेरिका को वहां व्यापार करने का बहुत कम मौका मिला। ट्रंप का कहना है कि दशकों से यह रिश्ता असंतुलित रहा है और अब जाकर भारत ने टैरिफ घटाने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन इसमें भी देर हो चुकी है।
ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका को भारी मात्रा में सामान बेचता है, जबकि अमेरिकी कंपनियां वहां बहुत कम उत्पाद बेच पाती हैं। इसके पीछे उन्होंने भारत की ऊंची टैरिफ दरों को जिम्मेदार ठहराया। ट्रंप के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे ज्यादा शुल्क वसूलने वाले देशों में शामिल है और यही वजह है कि अमेरिकी उत्पाद भारतीय बाजार तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने इसे ‘टोटल वन साइडेड डिजास्टर’ यानि पूरी तरह से एकतरफा और नुकसानदायक स्थिति बताया।
तेल और रक्षा सौदों पर निशाना
ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत अपनी ज्यादातर तेल और सैन्य जरूरतों को रूस से पूरा करता है और अमेरिका से बहुत कम खरीदारी करता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भी व्यापार असंतुलन को और गहरा करती है। ट्रंप के मुताबिक भारत को अपने व्यापारिक रवैये में बदलाव लाने की जरूरत थी, लेकिन उसने ऐसा बहुत देर से किया। उनका मानना है कि अमेरिका ने लंबे समय तक नुकसान झेला है।
अब पेशकश, मगर देर से
ट्रंप ने कहा कि अब भारत ने अपने टैरिफ को घटाकर शून्य करने की पेशकश की है। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह कदम बहुत पहले उठाया जाना चाहिए था। राष्ट्रपति के अनुसार अब यह ‘लेट’ यानि देर से किया गया कदम है। उन्होंने अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह कुछ सरल तथ्य हैं जिन पर लोगों को विचार करना चाहिए।
भारत-अमेरिका संबंधों पर असर
ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में खिंचाव आ सकता है। भारत लंबे समय से अमेरिका का एक अहम साझेदार माना जाता है, लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति लगातार व्यापार घाटे को लेकर कड़ा रुख अपनाते रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर टैरिफ को लेकर समाधान नहीं निकला तो यह विवाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है।

सिंचाई और पंप कनेक्शन के लिए विशेष वित्तीय सहायता
पीएम सिंचाई योजना समेत 5 योजनाओं पर लगी मुहर
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
महापंचायत से पहले बयानबाजी, कृषि ज्ञान पर उठे सवाल
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई