वानखेड़े में ट्रेंट बोल्ट ने गेंद से मचाया हाहाकार....
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस की अपने घर में राजस्थान रॉयल्स के सामने IPL 2024 के 14वें मैच में खराब शुरुआत रही। मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम की तरफ से ईशान किशन और रोहित शर्मा की जोड़ी मैदान पर उतरी।
रोहित-ईशान से हर किसी को एक अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहर बरपाते हुए सबसे पहले हिटमैन को अपना शिकार बनाया।
इस दौरान रोहित बिना खाता खोले ही डक का शिकार बने। रोहित के बाद अगली गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने नमन को शून्य पर पवेलियन भेजा। ट्रेंट बोल्ट ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। आईपीएल के इतिहास ओपनिंग ओवर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया।
पावरप्ले में ट्रेंट बोल्ट ने दिखाई अपनी पावर, तोड़ डाला भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड
दरअसल, पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। पावरप्ले तक ट्रेंट ने मुंबई के तीन बैटर्स का शिकार किया और मुंबई इंडियंस को 1 रन के स्कोर पर ही करारा झटका दिया। इस दौरान आईपीएल के इतिहास में ओपनिंग ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 26 विकेट (80 पारियों) में लिए। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को इस दौरान पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 116 पारियों में 25 विकेट ओपनिंग ओवर में चटकाए हैं।
IPL पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार 2 विकेट
ट्रेंट बोल्ट- 5 बार
डेल स्टेन- 2 बार
प्रवीण कुमार- 2 बार
उमेश यादव- 2 बार

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा