टीएमसी ने अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत
तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में तामलुक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, भाजपा उम्मीदवार पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया गया है। टीएमसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीएमसी कानूनी कार्रवाई का भी सहारा लेगी। टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करके शिष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी।"गुरुवार को जारी एक वीडियो में जस्टिस गंगोपाध्याय को यह कहते हुए सुना गया कि ममता बनर्जी को कितनी कीमत पर बेचा जा रहा है। इस वीडियो के जारी होने के बाद ही टीएमसी लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है। टीएमसी ने इसे महिलाओं का अपमान करने की भाजपा की गारंटी करार दिया। वहीं, भाजपा ने इस वीडियो क्लिप की प्रमाणिकता पर संदेह जताया है।

छह महीने तक कक्षाओं और हॉस्टल में प्रवेश पर प्रतिबंध
सीएम बोले—अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी नहीं रखी देश की इज्जत
दिल्ली में हड़कंप: लाल किला और विधानसभा पर हमले की चेतावनी
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में बीपीएल शर्त बनी बवाल की वजह, सरकार पर बढ़ा दबाव
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में