म्यूचुअल फंड की केवायसी के लिए 31 मार्च तक है समय
नई दिल्ली । म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए एक जरुरी खबर है। दरअसल, अगर आपने अभी तक अपने म्यूचुअल फंड की केवाईसी नहीं कराई है तो जल्द करा लें। इसकी केवासी अपडेट कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। केवायसी कराने के लिए आपको जरूरी दस्तावेजों की जरुरत होगी। रजिस्ट्रार के फिनटेक और सीएएमएस द्वारा वितरकों को भेजे गए सूचना के मुताबिक जिन म्यूचुअल फंड निवेशकों ने केवायसी के लिए बिल या बैंक स्टेटमेंट का उपयोग किया है, उन्हें 31 मार्च तक आधिकारिक तौर पर जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने रिकॉर्ड को अपडेट करना होगा। आपको आधिकारिक जरूरी दस्तावेज में पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, नरेगा जॉब कार्ड और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर या एनपीआर पत्र से केवायसी करना होगा। अगर आपने केंद्र या राज्य सरकारों द्वारा जारी पहचान पत्र, राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी पत्र, उपयोगिता बिल, संपत्ति या नगरपालिका टैक्स रसीद, बैंक खाता/डाकघर खाता विवरण और पेंशन या पारिवारिक पेंशन भुगतान आदेश जैसे दस्तावेज से केवाईसी किया है तो ये मान्य नहीं होगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव