Mandala Murders में दमदार होगा सस्पेंस और थ्रिल
नई दिल्ली। रोमांटिक और एक्शन थ्रिलर फिल्में बनाने वाली यश राज फिल्म्स अब ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर लाने वाली है जिसकी कहानी और सस्पेंस आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। सीरीज का नाम है मंडाला मर्डर्स जो एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है।
मंडाला मर्डर्स को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। अब आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फर्स्ट लुक के साथ स्टार कास्ट और रिलीज डेट का एलान कर दिया है। सस्पेंस से भरी वेब सीरीज कब ओटीटी पर दस्तक देगी, जानिए इस बारे में।
मंडाला मर्डर्स का पहला पोस्टर जारी
30 जून 2025 को मंडाला मर्डर्स का पहला पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया गया जिसमें वाणी कपूर, सुरवीन चावला, श्रिया पिलगांवकर और वैभव राज गुप्ता नजर आ रहे हैं। हाथ में पिस्तौल लिए वाणी का लुक इंटेंस है। सुरवीन हाथ जोड़े खड़ी हैं जिससे लगता है कि वह राजनीति का हिस्सा होंगी। वहीं, लाल जोड़े में खड़ीं श्रिया का रोल मिस्ट्री से भरा है। बैकग्राउंड में एक लाश है जो जल रही है।
कब रिलीज होगी मंडाला मर्डर्स?
इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "हर वरदान में एक श्राप छुपा है, मोल चुकाने का वक्त जल्द आने वाला है।" इसी के साथ बताया गया है कि यह कब रिलीज हो रही है। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 जुलाई से स्ट्रीम होगी।
क्या है मंडाला मर्डर्स की कहानी?
कहानी चरणदासपुर नामक एक शहर में सेट की गई है, जिसमें अपराध का एक अनसुना, भयावह पैटर्न सामने आता है। गांव में सदियों पुराने गुप्त समाज के साथ कुछ चौंकाने वाली हत्याएं हो रही हैं। वाणी और वैभव डिटेक्टिव की भूमिका निभा रहे हैं जो इन हत्याओं के पीछे के रहस्य जानने की कोशिश करेंगे। सुरवीन चावला और श्रिया का रोल देखने लायक होगा। इससे पहले वाणी को अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर क्राइम कॉमेडी ड्रामा हाउसफुल 5 में देखा गया था।

IPL में केएल राहुल की बैटिंग पोजिशन तय, कोच का बड़ा बयान
सरकार का किसान हित में कदम, समर्थन मूल्य बढ़ाया
वॉर्नर-स्मिथ समेत खिलाड़ियों को चेतावनी, पाकिस्तान न आने को कहा
स्कूल में मारपीट का मामला, शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ मोड में सरकार, दो साल में 25 IAS-IPS पर कार्रवाई
कुमनार में खुला सुरक्षा कैंप, अबूझमाड़ में बढ़ी सुरक्षा और भरोसा
बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड
Trinamool Congress की नई रणनीति, उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग अभियान
15 हिरण और कोटरी की मौत के बाद अंधविश्वास का सहारा, वन विभाग पर सवाल