यशस्वी जायसवाल और बेन स्टोक्स के बीच हुई तू-तू मैं-मैं
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की पहली पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल और बेन स्टोक्स के बीच नोकझोंक हुई। बीच मैदान दोनों ने खिलाड़ियों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। दोनों के बीच अलग राइवरली देखने को मिली।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज हो चुका है। एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लंच ब्रेक तक भारत ने पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 98 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी निकली।
यशस्वी और बेन के बीच हुई तू-तू मैं-मैं
इस दौरान बेन स्टोक्स और यशस्वी जायसवाल के बीच कहासुनी भी देखने को मिली। भारत की पारी के 17वें ओवर में बेन स्टोक्स और यशस्वी जायसवाल के बीच नोकझोंक हुई। गेंदबाजी कर रहे बेन स्टोक्स ने जायसवाल से कुछ शब्द कहे, इसके जवाब में जायसवाल ने पलकर जवाब दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
शॉर्ट बॉल का बनाया गया है प्लान
बता दें कि दोनों के बीच एक अलग ही राइवरली देखने को मिल रही है। दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के खिलाफ शॉर्ट बॉल का प्लान बनाया गया है। बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, क्रिस वोक्स और जोश टंग ये सभी तेज गेंदबाज शॉर्ट बॉल से यशस्वी को परेशान करने की कोशिश करते दिखे।

वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
बर्खास्तगी के अगले दिन जेल पहुंचा संविदा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर