तब शुरु करें नया कार्य
अगर आप कोई नया कामकाज शुरु करने जा रहे हैं तो उसके लिए शुभ समय देख लें। इससे आपके काम में बाधा नहीं आयेगी। इस प्रकार की बातों का ध्यान रखें।
कुंडली में गुरु अथवा शुक्र की दशा चलने पर , गोचर से गुरु और शनि दोनों के मजबूत होने पर साढे साती उतरने के तुंरत बाद भी नया काम शुरु होता है। वहीं भाग्येश अथवा सप्तमेश की दशा चलने पर भी नया काम शुरु होता है। इसके अलावा दिन समय और स्थान का सही चुनाव करना चाहिए। उस दिन चन्द्र बल और तारा बल मजबूत होना चाहिए। काम के हिसाब से नक्षत्र का चुनाव होना चाहिए अथवा
राशियों के हिसाब से दिन का चुनाव किया जाना चाहिए। उस दिन से सम्बंधित शुभ वस्तु खाकर ही काम की शुरुआत करें।
किस राशि वाले कौन से दिन, क्या खाकर नया काम शुरु करें।
मेष- गुरुवार ,सरसों खाकर
वृष- शनिवार, घी खाकर
मिथुन- शुक्रवार, दही खाकर
कर्क- मंगलवार, गुड खाकर
सिंह- रविवार, पान खाकर
कन्या- बुधवार,धनिया
तुला- शुक्रवार,दही खाकर
वृश्चिक- रविवार,पान खाकर
धनु- गुरुवार,पीली मिठाई
मकर- सोमवार, दही और चीनी
कुम्भ-शनिवार,घी खाकर
मीन- बुधवार,धनिया खाकर ।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा