सितारों ने उठाया फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का लुत्फ
शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की कहानी बेहद अनोखी है। इसमें एक रोबोट और एक इंसान के बीच प्रेम प्रसंग देखने को मिलेगा। स्टोरी लाइन ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की, जिसमें पहुंचकर मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने इसका लुत्फ उठाया।शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को देखने के लिए पिता पंकज कपूर भी पहुंचे। इस दौरान उन्हें सूट-बूट में पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया। साथ ही सुप्रिया पाठक ने भी कैजुअल लुक में स्माइल के साथ कार्यक्रम स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की स्क्रीनिंग पर मुख्य अभिनेता शाहिद कपूर का डैपर लुक देखने को मिला। अभिनेता ने ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक जींस के साथ ब्लैक डेनिम जैकेट पहनी हुई थी। पैपराजी ने शाहिद के स्वैग को अपने कैमरों में कैप्चर किया। इवेंट में निर्माता दिनेश विजान का भी कैजुअल लुक देखने को मिला।'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर भी शिरकत करती नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री ने कॉर्सेट टॉप के साथ फिटेड ट्राउजर पहना हुआ था। खुले बालों और मिनिमल मेकअप में जान्हवी हमेशा की तरह बला की खूबसूरत लगीं। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने इवेंट में शिरकत कर पूरी लाइमलाइट बटोर ली। अभिनेत्री ने स्क्रीनिंग के लिए येलो और ब्लू कलर की प्रिंटेड फ्रॉक ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद स्टनिंग नजर आ रही थीं। रकुल प्रीत के साथ जैकी भगनानी को भी पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया।

धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू