बिना नंबर व डार्क ब्लैक फिल्म वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार एएसपी (ट्रैफिक) नीरज चंद्राकर एवं डीएसपी संजय साहू द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जहां नो पार्किंग में कार्रवाई हो रही हैं, वही यातायात के नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत तीन दिनों से एएसपी ट्रैफिक एवं डीएसपी ट्रैफिक स्वयं अभियान का नेतृत्व करते हुए, बिना नंबर वाली वाहनों, आड़े तिरछे लिखें नंबर वाले वाहनों ,स्टाइलिश नंबर वाले वाहनों एवं डार्क फिल्म पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है, जिसके अंतर्गत आज पुराना बस स्टैंड में डीएसपी संजय साहू के नेतृत्व में ताबड़तोड़ करवाई करते हुए ई-चालान सहित 109 वाहनों से 68,500/- समन शुल्क प्राप्त किया हुआ, जिसमें आज बिना नंबर स्टाइलिश नंबर में 45 वाहनों को थाने में लाकर नंबर प्लेट सही कर उन पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। आज कार्यवाही में यातायात के निरीक्षक हेमंत चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक डीडीसिंह एवं हमराही स्टाफ यासीन हुसैन, सदानंद ,ललित कार्की, सुनील यादव , रोहित साहू टीम वर्क करते हुए प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसमें डार्क 04 ब्लैक फिल्म वाहनों पर भी कार्यवाही की गई।
इस संबंध में एएसपी ट्रैफिक नीरज चंद्राकार ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में यातायात के नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को बक्सा नहीं जाएगा, विशेष कर बिना नंबर वाहन वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, हमारी ट्रैफिक पुलिस निरंतर मॉडिफाई युक्त साइलेंसर लगे वाहनों, ब्लैक डार्क फिल्म लगी वाहनों एवं बिना नंबर स्टाइलिश नंबर वाहनों पर अभियान के तहत कार्यवाही कर रही है जो की निरंतर जारी रहेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ