सनड्रीम नोएडा परियोजना में 250 करोड़ का करेगी निवेश
नोएडा । रियल एस्टेट कंपनी सनड्रीम ग्रुप ने कहा कि वह वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी नोएडा स्थित परियोजना एंथुरियम बिजनेस पार्क में 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी सेक्टर 73 स्थित इस परियोजना के पहले चरण में 250 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। एक बयान के मुताबिक ताजा निवेश पहले चरण के निवेश के अतिरिक्त है और अब दूसरे चरण का निर्माण शुरू हो गया है। कंपनी ने बताया कि परियोजना की कुल अनुमानित लागत 522 करोड़ रुपये है। सनड्रीम ग्रुप के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण निवेश परियोजनाओं को पूरा करने के हमारे समर्पण को दर्शाता है।

एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक
छह महीने तक कक्षाओं और हॉस्टल में प्रवेश पर प्रतिबंध
सीएम बोले—अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी नहीं रखी देश की इज्जत
दिल्ली में हड़कंप: लाल किला और विधानसभा पर हमले की चेतावनी
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में बीपीएल शर्त बनी बवाल की वजह, सरकार पर बढ़ा दबाव
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार