पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 6 चीनियों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए एक आत्मघाती हमले में 6 चीनी नागरिकों की मौत हुई है। हमला मंगलवार को उस वक्त हुआ जब चीन के इंजीनियरों की गाड़ी बेशम शहर से गुजर रही थी। इसी दौरान विस्फोटकों से भरे आतंकियों के वाहन ने इंजीनियरों की गाड़ी में टक्कर मार दी।
इससे पहले आतंकी देर रात बलूचिस्तान में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नेवल बेस में घुस गए थे। इसमें एक सैनिक की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया था। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक नौसेना के अड्डे से आतंकियों को निकालने के लिए 8 घंटों तक ऑपरेशन चला। इस दौरान बेस वॉर जोन में बदल गया। सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो में नेवल बेस पर सेना के हेलिकॉप्टर उड़ते दिखाई दे रहे थे। मरे हुए आतंकियों के पास से बड़ी तादाद में विस्फोटक और हथियार मिले हैं। हमले की जिम्मेदारी बलोच लिबरेशन आर्मी ने ली है। चीन के निवेश के खिलाफ उसके लड़ाके बलूचिस्तान के तुरबत शहर में स्थित नेवल बेस में घुसे। यहां चीन के ड्रोन तैनात थे। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ऑपरेशन के दौरान एक सैनिक की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने देश का बड़ा नुकसान होने से बचाया है।

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति