शेयर बाजार में मजबूत उछाल, सेंसेक्स 477 अंक चढ़ा
मुंबईः शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूत उछाल दिख रहा है। शुक्रवार को सेंसेक्स 477 अंकों तक उछला है। वहीं निफ्टी भी 22750 का स्तर पार करते हुए 22800 के नए हाई पर पहुंच गया। बजाज ट्विन्स के शेयरो में 7% से अधिक की बढ़त दिखी। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बेंचमार्क इंडेक्स में मजबूती दिखी और सेंसेक्स 75,000 के ऊपर खुला। निफ्टी बैंक 49,436 के आसपास खुला। वैश्विक बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 2 मई शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त के साथ 74,611 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 43 अंक की तेजी रही। ये 22,648 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में बढ़त और 12 में गिरावट देखने को मिली। पावर, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिली थी। वहीं गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर में 7.14% की गिरावट थी।

जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी अरशद संभालेंगे भोपाल लेपर्ड्स की कप्तानी
कृषि विभाग को बोनस भुगतान की प्रक्रिया तय करने के निर्देश
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला