जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम से जुड़ा साउथ अफ्रीकी दिग्गज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इस सीरीज में जिम्बाब्वे की साख दांव पर है। उसके सामने युवा टीम इंडिया है लेकिन फिर भी जिम्बाब्वे को जीत का दावेदार नहीं माना जा रहा। जिम्बाब्वे की टीम सभी दावों को गलत साबित कर इस सीरीज में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। इस टीम ने साउथ अफ्रीकी दिग्गज को टीम में शामिल किया है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने युवा टीम भेजी है जिसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में है। सीरीज से पहले जिम्बाब्वे ने अपने कोचिंग स्टाफ का ऐलान किया है और तीन नई नियुक्तियां की हैं।
ये दिग्गज बना गेंदबाजी कोच
इन तीनों में सबसे बड़ा नाम साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज चार्ल्स लैंगावेल्ट का है। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं साउथ अफ्रीका के ही रविश गोबिंद को स्ट्रेटेजिग परफॉर्मेंस कोच बनाया गया है। इनके अलावा कर्टली डीजल को स्ट्रैंग्थ एंड कंडीशनिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तीनों से पहले बोर्ड ने जस्टिन सिमंस को हेड कोच नियुक्त किया था। बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी डियोन इब्राहिम को सौंपी थी। हाल ही में बोर्ड ने जो तीन नियुक्तियां की हैं वो कोच सिमंस से सलाह करने के बाद ही की गई हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि, टीम मैनेजर के बारे में अभी फैसला नहीं लिया गया है।
अफगानिस्तान के साथ किया काम
चार्ल्स ने जिम्बाब्वे के साथ जुड़ने से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ काम किया था। वह वनडे वर्ल्ड कप-2023 में टीम के गेंदबाजी कोच थे। इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने कई उलटफेर किए थे। टीम ने इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों कोम मात दी थी। चार्ल्स ने साउथ अफ्रीका के लिए 72 वनडे मैच खेले हैं और 100 विकेट लिए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए नौ टी20 और छह टेस्ट मैच भी खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 16 विकेट हैं तो वहीं टी20 में उन्होंने 17 विकेट झटके हैं।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना