चुनाव प्रशिक्षण में न आने पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी
लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में तैयारी जोर-शोर के साथ चल रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी धमतरी, कुरूद और सिहवा विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारियों को 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल नही होने वाले करीब 15 कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।वही जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि नोटिस का संतोषजनक जवाब नही देने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि लोकसभा, विधानसभा या अन्य निर्वाचन को संपन्न कराने की पूरी जिम्मेदारी जिले के बड़े से लेकर छोटे अधिकारी कर्मचारियों की रहती है। इसके लिए चुनाव से पहले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर बताया जाता है कि मतदान के दिन की प्रक्रिया सहित चुनाव के दिन कैसे काम करना है।इसका पूरा प्रशिक्षण अधिकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। इसके साथ ही किसी प्रकार की कोई समस्या आए तो उसका निपटारा कैसे करना है, इसकी जानकारी भी दी जाती है। इसको लेकर धमतरी के सेंट मेरी स्कूल में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें 15 कर्मचारी नदारद मिले। इस पर कलेक्टर के आदेश पर जिला पंचायत सीईओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान