भोले बाबा नारायण साकार पर चौंकाने वाले खुलासे
हाथरस सत्संग हादसे के बाद बाबा नारायण साकार हरि को लेकर हर रोज कुछ नए खुलासे हो रहे है। बाबा के सत्संग में जाने वाली महिलाओं ने बाबा को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए है। महिलाओं का कहना है कि बाबा को लाल रंग बेहद पसंद हैं और वह केवल कुंवारी लड़कियों को ही अपना शिष्या बनाते थे। लड़कियों को बाबा से विशेष दीक्षा लेनी पड़ती थी। बाबा का पूरा कामकाज लड़कियां संभालती थी। लड़कियां बाबा के स्नान के लिए विशेष पानी तैयार करती थी, जिसमे नीम के साथ गुलाब की पंखुड़ियां, खुशबू आदि कई चीजें मिलाई जाती थी। पानी तैयार होने के बाद बाबा स्नान करते थे। वहीं एक महिला ने यह भी बोला कि बाबा को खाना भी लड़कियां अपने हाथों से खिलाती थी और हमेशा बाबा के सेवा के लिए उनके आसपास रहा करती थी। लड़कियां सत्संग में वही ड्रेस पहनकर आती थी जो बाबा के सत्संग समिति की ओर से दिया जाता था। लाल रंग के ड्रेस के अलावा गहने भी दिए जाते थे। जिसे लड़कियां पहनकर बाबा के इर्द-गिर्द नाचती थी। डांस खत्म होने के बाद लड़कियां अपनी ड्रेस बदल लेती थी।
कुंवारी लड़कियां बाबा को अपना पति मानती थीं...
महिलाओं ने बाबा के बारे में आगे बोला कि बाबा सूरजपाल के आसपास हमेशा कुंवारी लड़कियां ही रहती थी, जो बाबा को अपना पति मानती थीं और उसकी एक आवाज पर कुछ भी करने को तैयार रहती थी। उन्होंने बताया कि सत्संग के दौरान बाबा हमेशा काला चश्मा पहना करता था। उन लड़कियों को सूरज पाल के चश्मे में भगवान का रूप दिखता था। वहीं एक अन्य महिला ने बताया कि सुहागिन महिलाओं से बाबा दूर रहते थे। वे शादीशुदा महिलाओं को अपने पास नहीं आने देते थे। वहीं सुहागिन महिलाओं को सूरजपाल में भोले बाबा के दर्शन होते थे। उनके लिए अलग श्रेणियां तय थीं। कुंवारी लड़कियां ही सुरजपाल की शिष्याएं थी और बाबा केवल कुंवारी लड़कियों को ही अपने आस-पास रखते थे।

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी