कांग्रेस सांसदों की बैठक से शशि थरूर रहे गैरहाज़िर, लगातार दूसरी रणनीतिक मीटिंग से दूरी
नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में अपने सांसदों की बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्टी नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बैठक में सत्र के दौरान कांग्रेस सांसदों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। खास बात यह रही कि इस बैठक में शशि थरुर नहीं पहुंचे।
जानकारी अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर शामिल नहीं हुए। यह लगातार दूसरी बार है जबकि शशि थरूर पार्टी की रणनीतिक मीटिंग से अनुपस्थित रहे। इससे पहले 30 नवंबर को भी एक अहम बैठक में उनकी गैरहाज़िरी चर्चा में रही थी। पिछली बैठक के दौरान उठे सवालों पर थरूर ने सफाई दी थी कि वे अपनी 90 वर्षीय मां के साथ फ्लाइट में थे, जिस कारण वे बैठक में नहीं पहुंच पाए। इस बार उनकी अनुपस्थिति को लेकर पार्टी के भीतर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस बैठक में गैरहाज़िरी को लेकर थरूर की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बड़ा खुलासा: PM मोदी को निशाना बनाने की साजिश, 3 आरोपी दबोचे गए
CM का भरोसा जीते दो IAS अधिकारी, एक को बड़ी पोस्टिंग तो दूसरे को राजधानी की जिम्मेदारी
तबादलों की बड़ी लिस्ट जारी: मध्य प्रदेश में 26 IAS अधिकारियों के दायित्व बदले
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर: अमरनाथ रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, चारधाम यात्रा 19 से शुरू
मौत से जंग: 70 फीट बोरवेल में फंसा 3 साल का बच्चा, घंटों से चल रहा बचाव अभियान
एमपी पुलिस भर्ती रिजल्ट जारी: सुनील अव्वल, टॉपर्स में 2 बेटियों ने भी मारी बाजी
पुलिस पर गंभीर सवाल: नईगढ़ी थाने के बाद फिर सामने आया ‘पॉकेट गवाह’ नेटवर्क
बड़ा खुलासा: महाकुंभ की वायरल लड़की नाबालिग, NCST रिपोर्ट के बाद पति फरमान के खिलाफ केस