शासकीय स्कूल से लाखों का सामान ले उड़ा सरपंच पति
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बेलतरा ग्राम पंचायत के सरपंच पति पर शासकीय स्कूल से खिडक़ी, दरवाजा, चैनल गेट और कमरे में लगे टाइल्स चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है.. मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई है। विभाग ने जांच कर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। दरसअल प्रशासन ने यहां लाखों रुपए खर्च कर बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए हाई स्कूल बनवाया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही स्कूल में लगे 64 खिड़कियां, दरवाजे, चैनल गेट, यहां तक कि, जमीन और बाथरूम में लगे टाइल्स तक को उखाडकऱ सरपंच पति राम रतन कौशिक ने अपने बेटे के लिए नवनिर्मित प्राइवेट स्कूल में लगवा दिया। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की है, इसके बाद मामले पर डीईओ ने जांच कर दोषी सरपंच पति के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला
ढाई लाख से अधिक आय वाले आरक्षित वर्ग के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति