जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर
नई दिल्ली । देश में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग से जनवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर ऊंचाई पर पहुंच गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 3,93,250 इकाई हो गई, जो जनवरी 2023 में 3,47,086 इकाई थी। फाडा के एक अधिकारी ने कहा कि नए मॉडल पेश होने, अधिक उपलब्धता, प्रभावी विपणन, उपभोक्ता योजनाओं तथा शादियों के सीजन से एसयूवी की उच्च मांग से बिक्री में उछाल आया। वास्तविक बाजार की मांग के साथ बेहतर तालमेल बैठाने तथा भविष्य में ओवरसप्लाई के मुद्दों से बचने के लिए ओईएम के साथ उत्पादन को लेकर फिर से विचार-विमर्श करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) को निरंतर सफलता और समग्र बाजार स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक उत्पादन योजना के साथ नवाचार को संतुलित करना चाहिए। फाडा के अनुसार दोपहिया वाहनों की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 14,58,849 इकाई हो गई। वाणिज्यिक वाहन की बिक्री पिछले महीने 89,208 इकाइयों पर स्थिर रही। तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी 2023 में 71,325 इकाइयों से पिछले महीने 37 प्रतिशत बढ़कर 97,675 इकाई हो गई। ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 88,671 इकाई हो गई। कुल खुदरा बिक्री जनवरी में सालाना अधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 21,27,653 इकाई रही, जो जनवरी 2023 में 18,49,691 इकाई थी।

उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर