ओवैसी के विवादित बयान पर संत जितेंद्रानंद का तीखा पलटवार
बोले- अगर मुसलमान बंधक तो जहां स्वतंत्रता मिले वहां चले जाएं
वाराणसी। एआइएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत के मुसलमान इस देश में बंधक की तरह रह रहे हैं। उनके इस बयान ने राजनीतिक और धार्मिक हलकों में भूचाल ला दिया है। इस पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने ओवैसी के बयान को देशद्रोही मानसिकता वाला बताया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी का यह बयान हिंदुस्तान में मुसलमान बंधक है, तो जहां उन्हें स्वतंत्रता मिले वहां जाना चाहिए। ओवैसी पढ़े लिखे हैं उन्हें इन प्रश्नों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां संविधान का शासन है इसलिए स्वाभाविक है कि उन्हें बंधक महसूस होगा। उन्होंने कहा कि जहां सरिया का शासन है और भारत में भी जहां सरिया परस्त सरकार है वहां पर भी मुसलमान के आर्थिक स्थिति का आकलन करना चाहिए। शेष भारत में जो मुसलमान है वह कैसे स्वतंत्रता अपने पर्व मनाते हैं।
ओवैसी ने कहा कि भारत के अल्पसंख्यक अब दूसरे दर्जे के नागरिक भी नहीं हैं। हम बंधक हैं। अगवा कर बांग्लादेश में फेंक दिया जाना क्या संरक्षण है। दरअसल, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पर लिखा था भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां अल्पसंख्यकों को बहुसंख्यकों से ज्यादा सुविधाएं और सुरक्षा मिलती है। इसके जवाब में ओवैसी ने लिखा- रिजिजू भारत के मंत्री हैं, कोई सम्राट नहीं। सिंहासन नहीं संविधान के तहत पद पर बैठे हैं। अल्पसंख्यकों के अधिकार खैरात नहीं, मौलिक अधिकार हैं। हर दिन हमें पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, जिहादी या रोहिंग्या कहकर बुलाया जाना क्या कोई सुविधा है।
इसके बाद रिजिजू ने लिखा- ठीक है, फिर हमारे पड़ोसी देशों से अल्पसंख्यक भारत आना क्यों पसंद करते हैं। पीएम मोदी की योजनाएं सभी के लिए हैं। अल्पसंख्यक मामलों की योजनाएं ज्यादा लाभ देते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त, कफ का संतुलन करता है यह पत्ता
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
क्या यह दुनिया की सबसे पुरानी लेखन प्रणाली है?
CG Weather Update: बारिश के बाद बढ़ेगा तापमान, जानें रायपुर का हाल