सचिन का रिकार्ड तोड़ने रुट के पास है अवसर : शास्त्री
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और वर्तमान में कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री का मानना है कि इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट आने वाले समय में सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। रूट अभी लाल गेंद के क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 13270 रन बनाकर पांचवें पायदान पर हैं। शास्त्री का मानना है कि अगले तीन टेस्ट मैचों में वह सीधा दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे और ऐसे में केवल सचिन ही उनसे आगे होंगे। शास्त्री का मानना है कि जो रूट की उम्र अभी ज्यादा नहीं है और वह तीन-चार साल और क्रिकेट खेल सकते हैं। ऐसे में वह 3000 टेस्ट रन और बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
अभी 157 टेस्ट मैचों में उनके नाम अब 13270 रन दर्ज हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम 15921 रन हैं और रूट व उनके बीच अभी 2651 रनों का अंतर है।
शास्त्री ने कहा, “उसकी उम्र देखिए। मैचों की संख्या देखिए। उसने 157 मैच खेले हैं। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह आने वाले समय में सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी बन सकता है। साथ ही कहा कि अभी उसके पास लगभग 40 टेस्ट मैच हैं। सचिन ने 200 टेस्ट खेले हैं। रूट 160 टेस्ट खेल चुके होंगे। वह अभी भी युवा है। उसके सामने चार साल का क्रिकेट है। और जो चीज उसे और तेंदुलकर को अलग करेगी वह लगभग 3,000 रन होंगे। जब आप फॉर्म में होते हैं, तो आप फॉर्म में होते हैं, और इस बीच, उसकी उम्र उसके पक्ष में है। वहीं शास्त्री के साथ ही कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने कहा कि आंकलनकर्ताओं का मानना है कि रूट के सचिन को पछाड़ने की संभावना 60.28 फीसदी है। एथर्टन ने कहा, मुझे नहीं पता कि उन्होंने यह आंकड़ा कैसे निकाला।

बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित