सड़क हासदा : दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, एक की हुई मौत; तीन घायल
नेशनल हाईवे 30 में कोसा सेंटर के सामने बीती रात दो ट्रकों के बीच जबरदस्त हादसा हो गया, इस घटना में जहाँ एक ड्राइवर की मौत हो गई, वही 3 लोग घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही बस्तर पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि जगदलपुर से एक ट्रक कबाड़ी सामान लेकर रायपुर के लिए निकला हुआ था। वही इस वाहन में 2 लोग सवार थे, रायपुर से जगदलपुर के लिए निकला दूसरा ट्रक देर रात जैसे ही बस्तर थाना क्षेत्र के कोसा सेंटर के पास पहुंचा।
रात के समय घना कोहरा बताया जा रहा है, जिससे कि दोनों ट्रकों के चालक को दिखाई नहीं दिया और आपस में रात करीब 3 से 4 बजे के बीच टक्कर हो गई। घटना के बाद एक ट्रक जहां सड़क किनारे पुल से जा टकराई। वहीं, दूसरा ट्रक सड़क के नीचे जा पलटी, इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बिहार निवासी अशोक साहू 40 वर्ष, विनोद कुमार 57 वर्ष प्रयागराज घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से मेकाज लाया गया। वही मृतक का शव ट्रक में फसे होने की बात कही जा रही है। फिलहाल शव को निकालने पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
शोक के बीच परिवार ने लिया नेत्रदान का सराहनीय निर्णय
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
बैतूल में दिल दहला देने वाली वारदात, माता-पिता और भाई की हत्या
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके
टैरिफ अवैध तो अब क्या: बौखलाए ट्रंप ने दुनियाभर पर लगाए अतरिक्त शुल्क, भारत को राहत या कुछ और? समझिए पूरा खेल