रेंज में पुलिस महकमे में फेरबदल, 11 पुलिसकर्मियों का तबादला
Bilaspur Police Transfer News : बिलासपुर रेंज में पुलिस प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। रेंज के अंतर्गत 3 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 3 प्रधान आरक्षक सहित कुल 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। यह आदेश 14 जनवरी को आईजी बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, एएसआई ओमप्रकाश परिहार का कोरबा से बिलासपुर तबादला किया गया है। वहीं एएसआई जीवन सिंह को सारंगढ़ से जीपीएम और एएसआई नीलाकर सेठ को सारंगढ़ से बिलासपुर भेजा गया है। प्रधान आरक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। प्रधान आरक्षक निसार परवेज का जांजगीर से बिलासपुर, मनहरण सिंह मरावी का जीपीएम से कोरबा और दीपक मिश्रा का मुंगेली से बिलासपुर स्थानांतरण हुआ है।
इसके अलावा आरक्षकों के तबादले भी आदेश में शामिल हैं। आरक्षक ओमचन्द साहू को सारंगढ़ से रायगढ़, दिलीप तेंदुवे को सारंगढ़ से जांजगीर और सत्येंद्र सिंह बंजारे को सारंगढ़ से सक्ती जिले भेजा गया है। महिला आरक्षक तारन मिरे का मुंगेली से बिलासपुर तबादला किया गया है, जबकि मोहपाल साहू को सक्ती से जांजगीर जिले में पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग में समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे प्रशासनिक बदलावों का उद्देश्य कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना तथा जिलों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना होता है। अधिकारियों का मानना है कि नए पदस्थापना स्थलों पर तैनाती से पुलिसकर्मियों के अनुभव का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

सोशल मीडिया पर घमासान: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने विवादित पोस्ट हटाई
सीमा पर राहत: BSF ने बॉर्डर पार फंसे परिवारों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी
बड़ा खुलासा: PM मोदी को निशाना बनाने की साजिश, 3 आरोपी दबोचे गए
लिव-इन रिलेशनशिप पर अहम निर्णय: शादीशुदा होने के बावजूद मिलेंगे अधिकार, हाईकोर्ट का फैसला
बैंकिंग और आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी, बाजार को मिला सपोर्ट
CM का भरोसा जीते दो IAS अधिकारी, एक को बड़ी पोस्टिंग तो दूसरे को राजधानी की जिम्मेदारी
तबादलों की बड़ी लिस्ट जारी: मध्य प्रदेश में 26 IAS अधिकारियों के दायित्व बदले
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर: अमरनाथ रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, चारधाम यात्रा 19 से शुरू