पाकिस्तान-चीन में धार्मिक स्वतंत्रता खतरे में
वासिंगटन । अमेरिका ने पाकिस्तान और चीन का नाम धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के मामले में चिंता वाले देशों की लिस्ट में रखा है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने प्रेस रिलीज में कहा कि इस लिस्ट में म्यांमार, रूस, ईरान, नॉर्थ कोरिया और सऊदी अरब सहित कई देशों के नाम हैं। इन देशों को कंट्रीस ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न की लिस्ट में डाला गया है। यहां धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन से जुड़े गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पाकिस्तान ने अमेरिका की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा- यह दावा एकतरफा, भेदभाव और मनमाने पैमानों पर आधारित है। ऐसे कदम वैश्विक स्तर पर धार्मिक स्वतंत्रता को आगे बढ़ाने के इस्लामाबाद और वॉशिंगटन के लक्ष्य को कमजोर करते हैं।
पाकिस्तान ने कहा- हम एक बहुलवादी देश हैं। हमने धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। पाकिस्तान को विश्वास है कि धार्मिक असहिष्णुता, जेनोफोबिया और इस्लामोफोबिया का मुकाबला आपसी समझ और सम्मान के आधार पर किया जा सकता है। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर द्विपक्षीय रूप से अमेरिका के साथ बातचीत भी की है। पाकिस्तान में ईशनिंदा कानूनों के इस्तेमाल की जांच नहीं होने पर विश्व स्तर पर आलोचना होती रही है। इन कानूनों का गलत इस्तेमाल करके कट्टरपंथी समुदाय हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, अहमदिया मुस्लिम जैसे धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं।
अगस्त 2023 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में एक चर्च को जलाए जाने के बाद भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप लगाए थे। 2021 में एक व्यक्ति पर ईशनिंदा का आरोप लगाने के बाद गुस्साई भीड़ ने उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक सदी पुराने मंदिर पर हमला किया था। इसके अलावा सियालकोट में श्रीलंकाई व्यवसायी प्रियंता कुमारा की पीट-पीटकर हुई हत्या के बाद भी ग्लोबल लेवल पर पाकिस्तान के ईशनिंदा कानूनों की आलोचना हुई थी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन, अपहरण और जबरन शादी जैसे अपराध भी बड़े पैमाने पर होते हैं। सरकार इन गतिविधियों को रोकने के लिए पर्याप्त कार्रवाई करने में विफल रही है। इससे पहले 2022 में आई सीपीसी की लिस्ट में पाकिस्तान और चीन का नाम शामिल था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही