इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में आईटी एग्जीक्यूटिव पदों पर हो रही भर्ती, करें अप्लाई
बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में आईटी एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 मई 2024 निर्धारित है। आवेदन से पहले उम्मीदवार पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में कुल 54 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से एग्जीक्यूटिव (एसोसिएट कंसल्टेंट) के लिए 28 पद, एग्जीक्यूटिव (कंसल्टेंट) के लिए 21 पद और एग्जीक्यूटिव (सीनियर कंसल्टेंट) के लिए 5 पद आरक्षित हैं।
कैसे करें आवेदन
- इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
- इसके बाद आप लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई