ब्रिटेन की 3 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे राजनाथ
लंदन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को जाएंगे। करीब 22 वर्ष बाद देश के रक्षा मंत्री की यह 3 दिवसीय ब्रिटेन यात्रा होने जा रही है, जिसे लेकर रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भारत तथा ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रक्षा मंत्री सिंह की यह यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि जून 2022 में राजनाथ सिंह की ब्रिटेन की पूर्व नियोजित यात्रा को भारतीय पक्ष ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए इसे रद्द कर दिया था। अब इस यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण कर लंदन में स्थित महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्मारक भी जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री सिंह के ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं।
लंदन स्थित आईआईएसएस यानी ‘इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज’ में दक्षिण और मध्य एशियाई देशों के रक्षा, रणनीति और कूटनीतिक मामलों के वरिष्ठ फेलो राहुल रॉय चौधरी का कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यात्रा रणनीतिक और सामरिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 22 वर्ष बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यह पहली ब्रिटेन यात्रा होगी, इसलिए भी इस पर सभी की नजरें होंगी। श्री चौधरी के अनुसार, राजनाथ की प्रस्तावित यात्रा ब्रिटेन के साथ भारत के राजनीतिक संबंधों में सुधार का संकेत भी देती है। उन्होंने कहा, कि ‘वास्तविक रूप से राजनाथ की यह यात्रा ब्रिटेन के साथ सैन्य सहयोग और रक्षा औद्योगिक साझेदारी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित होगी।’

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही