रायपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा एग्जीक्यूटिव लाउंज, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
Raipur Executive Lounge को लेकर यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रायपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने एग्जीक्यूटिव पेड लाउंज का टेंडर फाइनल कर दिया है, और यह नई सुविधा अगले एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। इससे यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित इंतजार का बेहतर विकल्प मिलेगा।
एग्जीक्यूटिव पेड लाउंज का निर्माण प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर किया जा रहा है। इसमें यात्रियों को एक घंटे के लिए 30 रुपये और दो घंटे के लिए 60 रुपये शुल्क देना होगा। यह पूरी तरह एसी लाउंज होगा, जिसमें एर्गोनॉमिक कुर्सियां, टीवी, वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि यात्री यहां योग और ध्यान भी कर सकेंगे। लाउंज में हेल्दी ड्रिंक और हेल्दी फूड कैफे भी शामिल होंगे, जिससे सफर से पहले यात्री स्वास्थ्यवर्धक विकल्प चुन सकेंगे।
Raipur Executive Lounge के शुरू होने से स्टेशन की भीड़ में भी राहत मिलने की उम्मीद है। रायपुर स्टेशन हावड़ा-मुंबई रूट का एक प्रमुख जंक्शन है। यहां चार वेटिंग हॉल—दो एसी और दो नॉन-एसी—मौजूद हैं, जिनकी कुल क्षमता 1200 यात्रियों की है। हालांकि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या 70 हजार से बढ़कर एक लाख तक पहुंच जाती है, जिससे वेटिंग हॉल अक्सर भरे रहते हैं। ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह बैठना पड़ता है।

केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CM बनते ही फुल एक्शन में सम्राट चौधरी, पहली ही बैठक में अधिकारियों को दिखाया सख्त रुख