संसद में राहुल ने प्रियंका की फोटो खींची
नई दिल्ली। वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पहली बार लोकसभा पहुंची। इस दौरान जैसे ही प्रियंका सीढ़ियां चढ़ना शुरू कीं, राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, स्टॉप... स्टॉप!। प्रियंका रुक गईं और चौंककर भाई की ओर देखने लगीं। तभी राहुल ने अपनी जेब से मोबाइल निकाला और बोले, मुझे भी एक फोटो लेने दो। इस पर वहां मौजूद सांसद और नेता मुस्कुराने लगे। प्रियंका ने चलते हुए भी फोटो खींचने का आग्रह किया, तो राहुल गांधी पूरे फोटोग्राफर बन गए। उन्होंने अपनी बहन के अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लीं। तस्वीरें लेने के बाद उन्होंने प्रियंका को दिखाया और दोनों मुस्कुराए।
भाई-बहन की बॉन्डिंग देखकर अन्य नेता मुस्कुराये
यह नजारा देखकर वहां मौजूद सभी सांसद ठहाके लगाते रहे। राहुल और प्रियंका गांधी की बॉन्डिंग हमेशा चर्चा में रहती है। दोनों हर मौके पर एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। अब जब प्रियंका लोकसभा में आ गई हैं, तो वह राहुल के साथ सत्ता पक्ष पर हमले करने में सहयोग करेंगी। हालही में संपन्न उपचुनावों में प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड से सांसद बनकर अपनी राजनीतिक शुरुआत की है। चुनावी मैदान में प्रियंका की शुरुआत 20 साल बाद हुई है, जब उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनावों के दौरान रायबरेली में सोनिया गांधी व अमेठी में राहुल गांधी के लिए प्रचार किया था। प्रियंका गांधी के लोकसभा में प्रवेश के साथ राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी समेत तीनों अब संसद सदस्य बन गए हैं। सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद हैं।

हवा में दौड़ती ट्रेन में दिखे CM योगी, हाई-स्पीड टेक्नोलॉजी ने खींचा ध्यान
Umang Singhar ने सदन में उठाया सिंगरौली कोल ब्लॉक मुद्दा, JPC की मांग
तीन फेज में होगी ठेका प्रक्रिया, पारदर्शिता पर सरकार का जोर
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव
वन महकमे की बड़ी पोस्टिंग पर विवाद, दुबे ने जताई नाराजगी
गुना पुलिस अधीक्षक पर सवाल, सदन में गरजीं प्रियंका पेंची
भोजनशाला मामले में विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, सियासत गरमाई
युवकों को जाल में फंसाकर वसूली? मामले में चौंकाने वाली जानकारी
भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति