29 अप्रैल को राहुल गांधी की आम सभा
बिलासपुर । सात मई को बिलासपुर में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान होना है इससे पहले यहां राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं का दौर प्रारंभ हो गया है 29 अप्रैल को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बिलासपुर आ रहे हैं सकरी में उनकी आमसभा है उसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सभा की तैयारी को पूरा किया जा रहा है इसी कड़ी में गुरुवार को लोकसभा बिलासपुर में आने वाली 29 तारीख को राहुल गांधी की विशाल सभा होने वाली है, स्थल निरीक्षण और तैयारी का जायज़ा लेने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आए जहां उन्होंने समस्त स्थल का निरीक्षण करते हुए सभा में ज्यादा से ज्यादा जनता को जोडऩे के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए सकरी ग्राउंड में होने वाली राहुल गांधी की सभा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कुछ सुझाव भी दिए हैं जिसे अब पूरा किया जाएगा इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमें आमसभा को लेकर पूरी रूपरेखा के साथ कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दीजिए इस अवसर में सभी कांग्रेस के साथी और पदाधिकारी उपस्थित थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन