राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, संसद में ‘डॉग कंट्रोवर्सी’ पर तेज हुई सियासी जंग
Rahul Gandhi Reaction Dog Controversy : बीच संसद का माहौल पहले दिन से ही गर्म है। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी द्वारा संसद परिसर में कुत्ता लेकर पहुंचने के बाद शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक तकरार का बड़ा विषय बन गया है। भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने इसे संसद की मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसी मुद्दे पर आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देकर बहस को और तेज कर दिया।
मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “आज कुत्ता ही मेन टॉपिक है। बेचारे कुत्ते ने क्या किया? क्या कुत्तों को यहां आने की इजाजत नहीं है? शायद पालतू जानवरों को अनुमति नहीं है। मुझे लगता है कि आजकल भारत इन्हीं चीजों पर चर्चा कर रहा है।” उनके इस बयान के बाद भाजपा की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई।
पूरा मामला क्या है?
शीतकालीन सत्र के पहले दिन रेणुका चौधरी एक पिल्ले को लेकर संसद पहुंचीं, जिसके बाद भाजपा ने संसद की गरिमा पर सवाल उठाए। जवाब में रेणुका चौधरी ने कहा कि उन्होंने पिल्ले को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए कार में बैठाया था। उन्होंने यह भी कहा कि विवाद बेवजह खड़ा किया जा रहा है और असली “काटने वाले” संसद में बैठे हैं—उनका यह बयान और भी विवादित हो गया।
भाजपा का पलटवार
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने और रेणुका चौधरी के बयान टीवी पर देखकर अपना आचरण समझना चाहिए। पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी ने यह स्वीकार नहीं किया कि संसद में ऐसे कार्यों की अनुमति नहीं होती।

कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, अधिकृत प्रकोष्ठ को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
विधानसभा सत्र से पहले आयोगों की रिपोर्ट पर चर्चा तेज