भारत में रेडिसन समूह ने 2023 में 21 होटलें खोलीं
मुंबई । भारत में रेडिसन होटल समूह ने 2023 में नौ ब्रांड के तहत 21 संपत्तियां शामिल करने के साथ अपना विस्तार तेज कर दिया है। रेडिसन समूह के बयान के अनुसार इन 21 होटल में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में समूह की पहली संपत्ति पार्क इन बाय रेडिसन अयोध्या भी शामिल है। राम लला की पिछले महीने प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस गंतव्य ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का काफी ध्यान आकर्षित किया है। समूह जल्द ही उत्तर प्रदेश के वृन्दावन और मध्य प्रदेश के उज्जैन में ब्रांडेड होटल शुरू करेगा। भारतीय बाजार में रेडिसन होटल समूह 165 से अधिक होटल के संचालन और विकास के साथ सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय होटल संचालक में से एक है। रेडिसन होटल समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम जीवंत और तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यहां वर्तमान में हमारे 165 से अधिक होटल परिचालन में हैं और बनाए जा रहे हैं।

उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर