अमेठी मे प्रियंका गांधी ने लगा दी जीत की मुहर
अमेठी। देश में अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के परिणाम जल्द ही सामने आने वाले हैं। मतों की गणना से प्रत्याशियों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं की धुकधुकी बढ़ी हुई है। यूपी की सबसे हॉट सीटों में से एक अमेठी में चौंकाने वाला रुझान चल रहा है, जहां भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी की हार साबित होती दिख रही है।अभी तक हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा 355678 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 253851 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दाेनों के बीच अंतर 101827 का है। ऐसे में माना जा रहा है, स्मृति को यहां से शिकस्त मिल सकती है।
इसी बीच कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में केएल शर्मा की जीत पर ‘मुहर’ लगा दी है, जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। प्रियंका गांधी ने केएल शर्मा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई !’गौरतलब है कि स्मृति ईरानी भाजपा BJP के टिकट पर 2019 के चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को हराकर लोकसभा का चुनाव जीता। हालांकि, इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें राहुल गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण