प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केपी ओली को पीएम बनन की दी बधाई, कहा.....
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली को शुक्रवार को भेजे बधाई संदेश में वादा किया कि उनकी सरकार आर्थिक समृद्धि की दिशा में नेपाल की दृढ़ साझीदार बनी रहेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बीच व्यापक सहयोग दोनों देश के लोगों के लाभ के लिए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत की पड़ोस प्रथम नीति के तहत नेपाल एक विशेष और प्राथमिकता वाला साझेदार बना हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा, भारत-नेपाल के बीच सदियों से सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंध हैं। इतना ही नहीं, हमारी खुली सीमाओं के आर-पार लोगों के बीच भी मजबूत संबंध हैं। ये संबंध हमारी साझेदारी को ऊर्जा, उत्साह और शक्ति प्रदान करते हैं।
बता दें कि ओली ने 15 जुलाई को नेपाल के 45वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। हिमालय की गोद में बसे देश के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल होने जा रहा है। उनकी सरकार के सामने देश में राजनीतिक स्थिरता प्रदान करने की कठिन चुनौती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी