प्रेमानंद महाराज का पलटवार: विरोधियों को बताया ‘नाली का कीड़ा’
मथुरा । विरोधियों पर पलटवार करते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा है कि जो गंदे आचरण कर रहे हैं, उन्हें उपदेश करो तो उन्हें बुरा लगेगा।
प्रेमानंद महाराज ने कहा, सही चलने वालों में ऐसे कितने हैं, जो पहुंच पाते हैं। यह बड़ा कठिन भगवान का माया का चरित्र रचा हुआ है। हम इसी में ही राजी हैं। जैसे नाली का कीड़ा नाली में ही सुख का अनुभव करता है, उसे अमृत कुंड में डालो तो उसे पसंद नहीं आएगा। ऐसे जो गंदे आचरण कर रहे हैं, उनको सही बात का उपदेश दो तो उनको बुरा लगेगा।
प्रेमानंद महाराज ने मिलने आए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, आप सभी बच्चे आए तो सुधरने के लिए हो। हम कड़वा भी बोलेंगे। तुम गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाना बंद करो। कोई नशा मत करो। अपने माता-पिता की आज्ञा में रहो। अब इसी को तुम बुरा मानो तो संत जन तुम्हें उपदेश नहीं करेंगे। शास्त्रों तक तुम्हारी पहुंच नहीं है तो तुम कैसे जानोगे की अच्छाई क्या है और बुराई क्या है।
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तुमको लग रहा है कि सुख चाहिए। अब सुख व्यसन में, व्यभिचार में, गंदे विचार में, गंदे व्यवहार में है तो वही तुम्हें डिप्रेशन में ले जाएगा। वही तुम्हें नाना प्रकार के आचरणों में फंसाकर जेल पहुंचाएगा।

सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य