दो यात्रियों को लेकर उड़ा प्लेन, क्रू मेंबर्स ने किया राजाओं जैसा स्वागत
लंदन। हवाई जहाज की यात्रा करने वालों में एक कपल काफी लकी निकला। उन्होंने टिकट तो सिर्फ 2 सीटों का कराया था, मगर जब पहुंचे तो राजा की तरह उनका स्वागत किया गया है। इतना ही नहीं, सिर्फ 2 पैसेंजर लेकर पूरा विमान उड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केविन और सामंथा मैकुलियन ने बताया कि जुलाई 2021 में वे ग्रीस गए थे। वहां से मैनचेस्टर के लिए उन्होंने जेट2 की उड़ान में टिकट कराया। लेकिन जब वे हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि आसपास कोई अन्य यात्री नहीं था। फिर भी सैम ने किसी से सवाल नहीं किया। उन्हें लगा कि शायद वे लेट हो गए हैं, अन्य पैसेंजर अंदर पहुंच चुके हैं। वे चेक इन कराकर अंदर पहुंचे, तो क्रू मेंबर्स ने राजा की तरह उनका वेलकम किया।
सामंथा ने कहा, जब हम उड़ान के लिए चेक-इन करने गए तो अजीब लगा। आसपास कोई नहीं था। पासपोर्ट कंट्रोल सेंटर पर भी कोई पैसेंजर हमें नहीं मिला। इसके बाद तो हम थोड़ा घबरा गए। मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है। शायद हमारी उड़ान रद्द कर दी गई है। या फिर हम देर से पहुंचे हैं। टाइम देखा तो समय तो बिल्कुल ठीक था। मगर एयरपोर्ट पर बेहद शांति थी। जब हमने कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि सबकुछ ठीक है। देर-देर हो रही थी और बोर्डिंग का समय नजदीक आ रहा था। फिर हमें विमान तक ले जाने के लिए शटल बस आई और हम ही उसमें सवार हुए। विमान की सीढ़ियां चढ़ीं, तो कैप्टन वहां दो फ्लाइट अटेंडेंट के साथ मौजूद थे. उन्होंने जमकर वेलकम किया. वहीं पर उन्होंने बताया कि हम अकेले विमान में जा रहे हैं।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…