40 सवारियों से खचाखच भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत
बिलासपुर । बेटी की शादी के बाद चौथिया लेने जा रहे 40 लोगो से भरी पिकअप चालक की लापरवाही से पलट गई, जिससे मौके पर चीखपुकार मच गई, पिकअप में महिला पुरुष सहित बच्चे भी सवार थे, जिनमे से एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना सोनपुरी निवासी रामायण भानू के परिवार में शादी कार्यक्रम हुआ था। शादी कार्यक्रम निपटने के बाद शनिवार शाम को परिवार के लोग पिकअप में सवार होकर बेटी के ससुराल मटियाडांड जा रहे थे। पिकअप में परिवार की महिलाओं सहित 40 लोग सवार थे। पिकअप के ड्राइवर ने गांव से निकलते ही वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और तालाब के पास पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप सवार कुछ दब गए तो कुछ गिर गए। गांव के पास ही हुए हादसे की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गांव वालों की मदद से वाहन में दबे लोगों को निकाला गया व वाहन को सीधा कर उसी में घायलों को केंदा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर ग्रामीण पहुंचे। हादसे में धूमा निवासी पंचकुंवर पति होरीलाल भैना (45) की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने हादसे की जानकारी बेलगहना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रतनपुर में उपचार के दौरान 60 से 65 वर्षीय बुजुर्ग गंगाराम की मौत हो गई। बेलगहना पुलिस मामले में दुर्घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच कर रही है। गंभीर रुप से घायल शिव शरन, अजय गहवाई, चंद्रभान, प्रर्सिद्धि, गंगाराम, चंद्रभान, सूर्यप्रकाश, अनिल कैवर्त, अलिशा, अभय राम, वैभव तम्बोली, दिव्यांशी, राजरी कश्यप को उपचार के लिए रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल किया गया था। जिन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है जहाँ उनका का उपचार चल रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ